Chhattisgarh : बिना रॉयल्टी क्लीयरेंस अब नहीं होगा निर्माण कार्य, सरकार ने जारी की सख्त गाइडलाइन
खाने और पीने से जुड़े नियम
मल्टीग्रेन आटे की रोटी खाएं- सबसे पहला नियम है कि आप जो रोटी खा रहे हैं वो किस आटे की बनी है। आपको सिर्फ गेहूं के आटे से बनी रोटी नहीं खानी चाहिए। 10 किलो आटे में 1 किलो सोयाबीन, 1 किलो जौ और 1 किलो बेसन डाल दो।
आटे में मिलाएं पत्ते- अब दूसरा नियम कि जब भी आप आटे से रोटी बनाएं तो आटा गूंथने में पत्ते जरूर मिलाएं। आप कोई भी पत्ते जैसे पालक, मेथी, बथुआ, सहजन का इस्तेमाल कर सकते हैं। जितना आटा गूंथ रहे हैं उसा 25 प्रतिशत कोई भी पत्ते बारीक काटकर डाल दें। इससे रोटी बनाकर खाएं।
खाने के बाद पानी- तीसरा नियम पानी का है, कि जब भी खाना खाओ तो खाने के साथ पानी कभी मत पीओ। आप खाने से आधा घंटा पहले या 40 मिनट बाद पानी पी सकते हैं। हां, खाने के बीच में पानी पी सकते हैं एक या दो घूंट अगर बहुत प्यास लगे या तीखा लगे। अगर खाना खाने के तुरंत बाद पीना पीते हैं तो इससे अग्नि कम हो जाती है।
भूख प्यास लगने पर ही खाएं- चौथा नियम है कि खाना भूख लगने पर ही खाना चाहिए। जब भूख नहीं लगी तो खाना नहीं खाना। प्यास नहीं लगी तो पानी नहीं पीना। इसके अलावा खाने के साथ कोल्ड ड्रिंक या चाय और काफी नहीं पीनी चाहिए।
Army Recruitment Exam 2026 : भारतीय सेना भर्ती परीक्षा 1 जून से शुरू, ऑनलाइन दो चरणों में होगी परीक्षा, छत्तीसगढ़ के 5 शहरों में बने केंद्र
सूर्य अस्त के बाद खाना न खाएं- पांचवां और सबसे अहम नियम है कि आपको सूरज डूबने के बाद खाना नहीं खाना है। हफ्ते में एक दिन का उपवास जरूर करें। छह दिन खाओ, एक दिन मत खाओ। इससे सारी बीमारियां खुद से ठीक हो जाएंगी।