रायपुर : छत्तीसगढ़ के सभी 33 जेलों में रविवार को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया. केंद्रीय जेल रायपुर के कार्यक्रम में जेल महानिदेशक (डीजी) हिमांशु गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस दौरान जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री और आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के प्रशिक्षक भी मौजूद रहे.


