Train Ticket Rule Change: भारतीय रेलवे ने टिकट नियमों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। रेलवे अधिनियम में किए गए संशोधन के बाद नए नियम लागू हो गए हैं। अब बिना वैध टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर पहले से ज्यादा जुर्माना लगाया जाएगा। रेलवे का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाना, रेलवे परिसरों में अनुशासन बनाए रखना और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करना है। नए प्रावधानों के तहत टिकट संबंधी अनियमितताओं पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और दोषियों पर जुर्माना लगाया जाएगा।


