रायपुर : छत्तीसगढ़ मंत्रालय में कनिष्ठ संवर्ग के कर्मचारियों की भारी कमी दूर करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। कनिष्ठ सचिवालय सहायक यानी ग्रेड-3 के 145 पदों पर अब नए युवाओं के बजाय रिटायर्ड कर्मचारियों को संविदा पर रखा जाएगा साप्रवि (GAD) ने भर्ती प्रक्रिया तय कर दी है।
एसीएस पंचायत ग्रामीण विकास, प्रमुख सचिव विधि और सचिव GAD 3 व 8 प्रकोष्ठ की बैठक में निर्णय लिया गया। तर्क दिया गया कि जुलाई 2025 से नियमित नियुक्ति व्यापमं में लंबित होने की वजह से संविदा नियुक्ति का रास्ता चुना गया है। सूत्रों के मुताबिक, अत्यधिक संख्या में पद खाली हैं। कनिष्ठ सचिवालय सहायक के पद तुरंत भरना संभव नहीं हो पा रहा। सचिवालयीन विभागों की मांग को देखते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा संविदा नियुक्ति नियम 2012 या आउटसोर्सिंग के जरिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।