Washington Hotel firing: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उस समय बाल-बाल बच गए जब वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में डिनर के दौरान फायरिंग हुई। सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षा के घेरे में ले लिया और उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जाता है कि फायरिंग करने वाले हमलावर को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया है। वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस और ट्रंप के कैबिनेट के सदस्य भी वहां मौजूद थे, उन्हें भी तुरंत बाहर निकाला गया।
डिनर के दौरान फायरिंग
बताया जाता है व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई जब एक बंदूकधारी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर को काबू में कर लिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी और अन्य नेताओं और अधिकारियों के साथ डिनर में मौजूद थे। बताया जाता है कि अमेरिकी समय के मुताबिक रात 8.30 बजे के करीब फायरिंग की यह घटना हुई।
#WATCH | US President Donald Trump and First Lady Melania Trump rushed out of the White House Correspondents' Dinner after shots were reportedly fired at the event.
बतौर राष्ट्रपति पहली बार इस डिनर में शामिल हुए थे। इसी दौरान एक शख्स फायरिंग करता हुआ अंदर घुसने की कोशिश करता है। इसी दौरान वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने जवाबी फायरिंग की। इस डिनर में करीब 2,600 लोग शामिल हुए थे। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग अपनी टेबल के नीचे छिप गए।
वहीं इस संबंध में राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा-‘ डी.सी. में एक शानदार शाम रही। सीक्रेट सर्विस और लॉ एनफोर्समेंट ने बहुत अच्छा काम किया। उन्होंने तेज़ी से और बहादुरी से काम किया। शूटर को पकड़ लिया गया है, और मैंने सलाह दी है कि हम “शो को जारी रखें” लेकिन, पूरी तरह से लॉ एनफोर्समेंट ही इस पर गाइड करेंगे। वे जल्द ही कोई फ़ैसला लेंगे। उस फ़ैसले के बावजूद, शाम प्लान किए गए से बहुत अलग होगी, और हमें इसे फिर से करना होगा।’
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।