देश के कई शहरों में अब भी हीटवेव की स्थिति है। शनिवार को महाराष्ट्र और राजस्थान के 4 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। महाराष्ट्र का वर्धा 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश में सबसे सबसे गर्म रहा। चंद्रपुर में 44.4 डिग्री सेल्सियर पारा रहा। राजस्थान के जैसलमेर में 44.4 डिग्री सेल्सियस और बाड़मेर में 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ के धमतरी में सड़कों पर पानी की फुहारें छोड़ी गईं।
कैसा रहेगा अगले दो दिनों तक मौसम?
मौसम विभाग ने 4 मई को जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और केरलम में बारिश की संभावना व्यक्त की है। वहीं, बंगाल, असम, मेघालय और सिक्किम में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। पश्चिमी राजस्थान में लू का अलर्ट है। तमिलनाडु पुडुचेरी में उमस भरा मौसम रहेगा।
वहीं, 5 मई को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, बंगाल, दक्षिण कर्नाटक में आंधी बारिश का यलो अलर्ट है। राजस्थान में लू चलेगी। साथ ही आंधी-बारिश का भी अलर्ट है। सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और केरलम में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।