Rashifal 23 March 2026: व्यापार में लाभ या स्वास्थ्य में गिरावट? जानें सोमवार का मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल
दिल्ली में आज बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के NCR के इलाके में आज (सोमवार को) आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि, उसके बाद अगले 5 दिन बारिश का पूर्वानुमान तो नहीं है लेकिन कुछ जगहों पर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ में अभी मौसम साफ है। लेकिन 3 दिन बाद कभी-कभी आसमान में काले बादल दिख सकते हैं।
बिहार में 3 दिन बाद हो सकती है बारिश
वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां आज मौसम पूरी तरह साफ है। धूप खिली हुई है। अगले 5-6 दिन यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है। साथ ही, बिहार की राजधानी पटना में भी आज आसमान साफ है। लेकिन 3 दिन बाद कुछ इलाकों के आसमान में बादल छा सकते हैं और साथ में बारिश की भी संभावना है। इस दौरान, आसमान में बिजली कड़कती हुई भी सुनाई दे सकती है।
राजस्थान में बारिश के साथ बिजली भी कड़केगी
हरियाणा का मौसम देखें तो यहां रोहतक के आसमान में बादल अगले कुछ दिन आंख-मिचोली खेल सकते हैं। लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। वहीं, राजस्थान के राजधानी जयपुर में आज हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 25 और 26 मार्च को बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।
राजस्थान में नया नियम: चालान नहीं भरा तो FASTag या बैंक खाते से सीधे कटेगी रकम
हिमाचल-उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर
IMD के अनुसार, वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ बिजली कड़क सकती है। यहां 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 26 मार्च से एक नया हल्का पश्चिमी विक्षोभ नॉर्थ-वेस्ट इंडिया को प्रभावित कर सकता है।