
Rajasthan News: राजस्थान जनसंपर्क विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
बीच सड़क थम गए वाहनों के पहिए
तूफान इतना भयंकर था कि सामने कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। विजिबिलिटी बिल्कुल जीरो हो गई। इसके चलते सरदारशहर के मुख्य रास्तों और मेगा हाईवे पर चल रही गाड़ियों की रफ्तार जहां की तहां थम गई।
स्थानीय बिजली ग्रिड से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, तूफान की वजह से शहर के कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए और बिजली के पोल गिर गए। इस नुकसान के चलते आधे से ज्यादा शहर की बत्ती पूरी तरह गुल हो गई। लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
)
Delhi Bulldozer action: दिल्ली में बड़ा बुलडोजर एक्शन, 300 से अधिक मकान गिराए जा रहे, भारी पुलिस बल तैनात
जयपुर-अजमेर समेत कई संभागों में बड़ा अलर्ट
मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, यह सब एक नए पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के एक्टिव होने की वजह से हुआ है। जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभाग में भी 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी चल सकती है। इसके साथ ही कई जगहों पर बिजली चमकने और ओले गिरने की भी आशंका है। पिछले 24 घंटों में धौलपुर के बाड़ी में सबसे ज्यादा 58 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। आने वाले 4 से 5 दिनों तक आंधी-तूफान और बारिश का यह दौर लगातार जारी रहेगा।