IAS Mudra Raheja: 2025 बैच की IAS मुद्रा रहेजा अब राजस्थान कैडर में, केंद्र सरकार ने विवाह के आधार पर किया स्थानांतरण
रात 8 बजे बंद होंगी दुकानें
सूत्रों के मुताबिक, जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए, वीकेंड खत्म होने तक दिल्ली भर में शराब की दुकानें आम समय से दो घंटे पहले, यानी रात 10 बजे के बजाय रात 8 बजे बंद कर दी जाएंगी। यह फैसला गुरुवार को शराब की दुकानों के बिना किसी पूर्व सूचना के जल्दी बंद किए जाने के बाद लिया गया है, जिससे कई ग्राहक हैरान रह गए थे क्योंकि उन्हें बिना शराब खरीदे ही लौटना पड़ा था। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “वीकेंड तक दुकानें अब रात 8 बजे तक ही खुलेंगी। यह फैसला पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर लिया गया है, जिसमें जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के कारण बने हालात का जिक्र किया गया था।”
दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद
वहीं दूसरी तरफ सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए DMRC ने आज 18 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है। मुख्य रूप से नई दिल्ली, राजीव चौक, मंडी हाउस समेत कुल 18 मेट्रो स्टेशन आज सुबह साढ़े सात बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।
CG Traffic Rule: इस जिले में लागू हुआ नया स्पीड नियम, तय सीमा पार करते ही घर बैठे कटेगा ऑनलाइन चालान; जानें नई स्पीड लिमिट
ये स्टेशन रहेंगे बंद-
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- पटेल चौक
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- बाराखंभा रोड
- सुप्रीम कोर्ट
- सेवा तीर्थ
- जनपथ
- मंडी हाउस
- सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
- ITO
- दिल्ली गेट
- इंद्रप्रस्थ
- खान मार्केट
- जोर बाग
- शिवाजी स्टेडियम
- झंडेवालान
- नई दिल्ली
हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी। यानी यात्री यहां ट्रेन बदल सकेंगे लेकिन स्टेशन से बाहर निकलने या एंट्री की अनुमति नहीं होगी।