सबसे जरूरी बात ये है कि आपका FASTag किस बैंक ने जारी किया है, उसके बेस पर स्टेटमेंट देखने का तरीका अलग हो सकता है। NHAI FASTag यूजर्स IHMCL के पोर्टल या MyFASTag एप का यूज करके हिस्ट्री देख सकते हैं, जबकि बैंक से जारी FASTag के लिए संबंधित बैंक का FASTag पोर्टल या एप इस काम के लिए यूज किया जा सकता है। IHMCL का कहना है कि FASTag ट्रांसक्शन्स को ट्रैक करने की सुविधा MyFASTag एप में मिलती है। चलिए पहले जानते हैं IHMCL पोर्टल से NHAI FASTag की हिस्ट्री कैसे देखें…
IHMCL पोर्टल से NHAI FASTag की हिस्ट्री कैसे देखें?
अगर आपका FASTag NHAI के FASTag सिस्टम से जुड़ा हुआ है, तो IHMCL का कस्टमर पोर्टल हिस्ट्री चेक करने का एक ऑप्शन है। FASTag कस्टमर पोर्टल पर आप रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और OTP के जरिए लॉगिन कर सकते हैं।
- सबसे पहले फोन या कंप्यूटर के ब्राउजर में IHMCL का FASTag customer portal ओपन करें।
- अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
- इसके बाद OTP के जरिए अकाउंट वेरिफाई करें।
- लॉगिन के बाद FASTag से जुड़े ट्रांसक्शन या स्टेटमेंट सेक्शन को चेक करें।
- जिस ड्यूरेशन की जानकारी चाहिए, उस डेट रेंज को सेट करें।
- उपलब्ध होने पर ट्रांसक्शन डिटेल्स को डाउनलोड या सेव कर लें।
MyFASTag एप से कैसे ट्रांजैक्शन चेक करें?
आप फोन से भी FASTag की जानकारी देख सकते हैं। इसके लिए आपको MyFASTag एप अपने फोन में इनस्टॉल करना होगा। IHMCL के मुताबिक MyFASTag एप में FASTag को रिचार्ज करने के साथ-साथ ट्रांसक्शन्स को ट्रैक करने और FASTag वॉलेट का बैलेंस देखने की सुविधा भी मिल जाती है।
जब क्रिकेट मैच के बीच शुरू हुआ सूर्य ग्रहण, खेल छोड़ अद्भुत नजारा देखने लगे लोग; देखें VIDEO