Rajasthan News: बारां जिला कलक्ट्रेट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। मेल में न सिर्फ धमाका करने की चेतावनी दी गई बल्कि ‘लाल साड़ी या लाल शर्ट वाले को अंदर न आने देने’ जैसी अजीब बात भी लिखी। सूचना मिलते ही पूरे परिसर को खाली करा दिया और पुलिस बल तैनात कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार यह ई-मेल 6 मई 2026 की रात 3:35 बजे आया। जिसकी सूचना सुबह करीब 9:15 बजे मिली।
Rajasthan News: श्रीगंगानगर बॉर्डर पर नाइट कर्फ्यू लागू, शाम 7 बजे के बाद आवाजाही बंद, DJ पर भी सख्त पाबंदी
इस मेल में दावा किया कि मानव बम के जरिए कलक्ट्रेट को उड़ाने की योजना है। मेल में कई भ्रामक और असंबंधित राजनीतिक बातें भी लिखी गईं, जिससे जांच एजेंसियां इसे गंभीरता से जांच रही हैं। सूचना मिलते ही कोटा से डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। इसके साथ ही भारी पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। फिलहाल तलाशी का काम जारी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता से काम कर रही हैं।
दिल्ली के शिक्षकों के लिए खुशखबरी: सैलरी में 14,000 रुपये तक का इजाफा, जानिए किसे मिलेगा फायदा
बीकानेर कलक्ट्रेट को भी मिली बम से उड़ाने की धमकी
बीकानेर जिला कलक्ट्रेट कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। ये धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और पूरे परिसर को खाली करा दिया गया। सूचना मिलते ही एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौर और थानाधिकारी सुरेंद्र पचार मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद कलक्ट्रेट परिसर में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। प्रशासन की ओर से सभी कर्मचारियों और आमजन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल पूरे परिसर की बारीकी से जांच की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी बीकानेर में कोर्ट, डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं।