Bypass Charging: गेम खेलते-खेलते खत्म हो जाती है बैटरी? तुरंत ऑन करें ये सेटिंग, घंटों चलेगा फोन
जयपुर-दिल्ली से पटना तक कितना रहेगा तापमान?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज दिल्ली में दोपहर और शाम के वक्त तेज सतही हवाएं और लू चल सकती है। वहीं, रात के दौरान भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं, लखनऊ में भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा, पटना में 40 डिग्री सेल्सियस और जयपुर में 42 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहने का पूर्वानुमान है।
दिल्ली-हरियाणा में भीषण लू का प्रकोप
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में 22 से 27 मई के दौरान कई इलाकों में लू से लेकर भीषण लू चल सकती है। पंजाब में भी 22 से 27 मई तक लू चलने की संभावना है। वहीं, ईस्टर्न यूपी अलग-अलग इलाकों में 22 से 27 मई तक और वेस्टर्न राजस्थान में 25 से 27 मई तक लू से लेकर भीषण लू चल सकती है। वहीं, वेस्टर्न यूपी में भी 22 से 27 मई तक लू चलने की संभावना है।
पूर्वी एमपी और आंध्र प्रदेश में सताएगी गर्म हवा
ईस्टर्न मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोस्टल आंध्र प्रदेश और यनम के कुछ इलाकों में 22 से 25 मई के दौरान लू से भीषण लू चल सकती है। वहीं, ईस्टर्न मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में 26 और 27 मई को, वेस्टर्न राजस्थान में 22 से 24 मई के दौरान, ईस्टर्न राजस्थान में 22 से 27 मई तक, तमिलनाडु, कराईकल और पुडुचेरी में 22 मई को, बिहार और तेलंगाना में 22 से 24 मई तक, झारखंड में 22 और 23 मई तक और ओडिशा में 22 से 25 मई के दौरान लू चलने की संभावना है।
अफ्रीका में फिर फैला Ebola Virus! जानिए कितनी खतरनाक है ये बीमारी और क्या हैं इसके शुरुआती लक्षण
रात के वक्त भी गर्मी से राहत नहीं
22 से 23 मई के दौरान चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, हरियाणा और विदर्भ में, 22 से 25 मई तक ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में रात के दौरान भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। West Bengal में 22 से 26 मई तक, ओडिशा में 22 से 27 मई तक, पुडुचेरी, कराईकल और तमिलनाडु में 23 से 27 मई तक गर्म और आर्द्र मौसम रह सकता है।