Rajasthan News : अंतरराष्ट्रीय हालातों के चलते राजस्थान में एलपीजी गैस आपूर्ति में आ रही परेशानियों के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। राजस्थान के चार जिलों को जल्द ही प्राकृतिक गैस की सौगात मिलने वाली है। इन जिलों के लिए करीब 565 किलोमीटर तक स्टील पाइपलाइन बिछाने की तैयारी है। अच्छी बात ये है कि दौसा जिले के बांदीकुई में प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के जरिए घर-घर गैस पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई है। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की टीम ने गुरुवार को बांदीकुई पहुंचकर सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया है।


