नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल यानि बॉर्डर सिक्युरिटी फ़ोर्स की महिलाओं ने इतिहास रच दिया है. BSF की पहली ऑल-वुमन पर्वतारोहण टीम ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक तिरंगा लहराया. यह अभियान मिशन वंदे मातरम् के तहत चलाया गया.बीएसएफ इस समय अपना डायमंड जुबली वर्ष मना रहा है. पहली आल वूमेन टीम ने इतिहास रच दिया. इन महिलाओं ने साहस और हौसले की नई मिसाल पेश की. इस टीम में लद्दाख की कौसर फातिमा, पश्चिम बंगाल की मुनमुन घोष, उत्तराखंड की रेबेका सिंह और कारगिल की त्सेरिंग चोरोल शामिल थीं.


