LPG Cylinder Price Hike: पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की स्थिर कीमतों के बीच तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में इजाफा किया है। अब होटल और रेस्तरां में खाना महंगा हो जाएगा।तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 42 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। इतना ही नहीं, छोटे व्यापारियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलोग्राम के फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।


