Rajasthan News: ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले इस इंजेक्शन पर राजस्थान में रोक, 16 मरीजों की तबीयत बिगड़ने के बाद बड़ा फैसला
अन्य परीक्षाओं के कार्यक्रम में भी बदलाव
RPSC के सचिव रामनिवास मेहता की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, केवल आरएएस प्रारंभिक परीक्षा ही नहीं, बल्कि कुछ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीखों में भी बदलाव किया गया है। आयोग ने बताया कि यह फैसला प्रशासनिक और व्यवस्थागत कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि परीक्षाएं सुचारू और निष्पक्ष ढंग से आयोजित की जा सकें।
प्राध्यापक-विशेष शिक्षा परीक्षा भी आगे बढ़ी
संशोधित परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत आयोजित होने वाली प्राध्यापक-विशेष शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा 2026 की तारीख भी बदल दी गई है। पहले यह परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन उसी दिन अब आरएएस प्रीलिम्स होने के कारण इसे 8 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
इसके अलावा, सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 27 दिसंबर 2026 को किया जाएगा।
भारत को मिलेगा हाईटेक सुरक्षा कवच! दिल्ली में तैयार होगा पहला रेडिएशन-प्रूफ CBRN कमांड सेंटर
विस्तृत शेड्यूल जल्द होगा जारी
आयोग ने कहा है कि सभी परीक्षाओं का विषयवार कार्यक्रम, परीक्षा की शिफ्ट और प्रवेश पत्र तय समय पर RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।