बलौदाबाजार : शहर के दशहरा मैदान में रोड स्थित एवन डेली निड्स में सोमवार रात दो अज्ञात नकाबपोशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. शटर तोड़कर दुकान के गल्ले में रखे पैसे लेकर चोर फरार हो गए हैं. घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वारदात से पहले चोरों ने दुकान के आसपास मुआयना किया फिर अंधेरे का फायदा उठाकर धावा बोला.



