रायपुर : केंद्र सरकार ने देश के आठ हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इनमें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट भी शामिल है। ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस कृष्णा राम मोहापात्रा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों के बाद की गई हैं।
जस्टिस कृष्णा राम मोहापात्रा को मिली छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए जस्टिस कृष्णा राम मोहापात्रा को नया चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले ओडिशा हाईकोर्ट में न्यायाधीश के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। केंद्र सरकार की ओर से आठ हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के साथ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भी नेतृत्व परिवर्तन का रास्ता साफ हो गया है।

एक साथ आठ हाईकोर्ट में नियुक्तियां
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों के बाद आठ हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस नियुक्त किए हैं। इससे देश के कई प्रमुख हाईकोर्ट में प्रशासनिक और न्यायिक नेतृत्व बदलेगा। इन नियुक्तियों में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश, पटना, कलकत्ता, राजस्थान, बॉम्बे, पंजाब एवं हरियाणा और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट शामिल हैं।
किस जज को किस हाईकोर्ट की जिम्मेदारी?
- जस्टिस कृष्णा राम मोहापात्रा- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
- जस्टिस अलपेश यशवंत कोग्जे- मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
- जस्टिस वल्लुरी कामेश्वर राव- पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
- जस्टिस रविंद्र वी. घुगे- कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
- जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल- राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
- जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी- बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
- जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा- पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
- जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी- जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
आज फिर बिगड़ेगा मौसम! दिल्ली-UP, बिहार और राजस्थान में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, IMD ने किया सावधान


