CG NEWS: श्मशान के पास तंत्र-मंत्र का आरोप, ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04415 दिल्ली-रींगस अनारक्षित स्पेशल का संचालन 1 और 2 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। यह ट्रेन दोनों दिनों दिल्ली से शाम 6:50 बजे रवाना होगी और रात 12:40 बजे रींगस पहुंचेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 04416 रींगस-दिल्ली अनारक्षित स्पेशल 2 और 3 अक्टूबर को संचालित होगी। यह ट्रेन रींगस से रात 2:00 बजे रवाना होकर सुबह 7:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
स्पेशल ट्रेन का ठहराव दिल्ली-सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट, गुड़गांव, पटौदी रोड, रेवाड़ी, नारनौल और नीमकाथाना स्टेशनों पर रहेगा। ट्रेन में कुल 14 डिब्बे होंगे, जिनमें 12 साधारण श्रेणी के कोच और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं।
मंडोर एक्सप्रेस में भी बढ़ेंगे AC कोच
रेलवे ने जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस में भी अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। गाड़ी संख्या 22491/22492 में जोधपुर से 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक और दिल्ली से 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक अस्थायी रूप से एक सेकंड एसी और एक थर्ड एसी इकोनॉमी कोच बढ़ाया जाएगा।
Captain Smit Machchhar: सिर्फ 30 सेकंड का फासला, 174 जिंदगियां दांव पर; गंभीर चोट के बावजूद कैप्टन स्मित मछार ने ऐसे टाला विमान हादसा
रेलवे के इन इंतजामों का उद्देश्य त्योहारी अवधि में बढ़ने वाले यात्री दबाव को देखते हुए अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे दिल्ली-रींगस रूट के यात्रियों के साथ-साथ मंडोर एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त सीटों की सुविधा मिलेगी।