रायगढ़ : इन दिनों बच्चा चोरी की खबरें लोगों के बीच आम हो गई है। इसी बीच रायगढ़ जिले के जनपद पंचायत तमनार के ग्राम पंचायत उरबा में भी एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बच्चा चोरी के शक में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर हाथ-पैर बांध दिया और पुलिस के हवाले किया।


