Rajasthan Assembly :राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के रूप में 16वीं विधानसभा का पांचवां सत्र मंगलवार को पक्ष-विपक्ष की नोकझोंक, हंगामा और गर्म बहस की घटनाओं के साथ समाप्त हो गया. मंगलवार शाम को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया. सत्र की समाप्ति पर सदन की कार्यवाही की समीक्षा सामने आया कि विधायकों की ओर से पूछे गए सवालों के 97 फ़ीसदी जवाब सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए.
इस सत्र की सबसे बड़ी उपलब्धि सदन में हुई लंबी चर्चा रही. 24 दिनों तक चले इस सत्र में सदन में 184 घंटे तक चर्चा हुई ,जिसमें विधायकों ने कुल 8919 सवाल लगाए. इनमें 4311 तारांकित और 4603 अतारांकित सवाल पूछे गए. इन सवालों में 5 अल्प सूचना के प्रश्न भी शामिल रहे थे. सदन में पूछे गए इन सवालों में 891 सवाल ऐसे थे जिनपर सरकार से जवाबदेही मांगी गई. इन सवालों के अलावा प्रस्ताव और संसदीय प्रक्रियाओं के जरिए भी मुद्दे सदन तक पहुंचे.
इनमें सबसे ज्यादा चर्चा राजस्थान पंचायती राज और नगरपालिका संशोधन विधेयक की रही. अब राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव लड़ने के लिए ‘दो बच्चों’ की अनिवार्य शर्त को खत्म कर दिया गया है.
इसी के साथ अन्य महत्वपूर्ण बिल भी शामिल है जिनपर चर्चा की गई.
इनमें महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय बिल जिसके जरिए जयपुर में खेल शिक्षा के लिए नए ढांचे की शुरुआत करना है.
डिस्टर्ब्ड एरिया प्रॉपर्टी ट्रांसफर बिल इसके जरिए सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाकों में संपत्ति की खरीद-फरोख्त पर नियंत्रण लगाना है.
राजस्थान जन विश्वास संशोधन विधेयक इसे प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना है.
आखिर में शॉप्स एंड कमर्शियल एस्टैब्लिशमेंट बिल इसके जरिए व्यापारिक प्रतिष्ठानों के नियमों में बदलाव किया है.
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।