India vs West Indies 2nd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज गुवाहाटी में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इसके साथ ही वेस्टइंडीज की पारी शुरू हो चुकी है और भारतीय गेंदबाज शुरुआती विकेट हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं। Dubai Plane Hijack News: दुबई-इजरायल फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट, विमान में सवार थे 100 से अधिक इजरायली यात्री भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। पहले वनडे में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से…
Author: News Ghanti
Dubai Plane Hijack News: दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अचानक इमरजेंसी सिग्नल सक्रिय होने के बाद हवाई सुरक्षा एजेंसियों में अलर्ट की स्थिति बन गई। इसके कुछ समय बाद विमान से 7500 कोड भेजा गया। एविएशन में इस कोड का इस्तेमाल हाईजैकिंग या कॉकपिट में अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश जैसी स्थिति के संकेत के तौर पर किया जाता है। छत्तीसगढ़ में कोलाहल नियंत्रण के लिए नए कानून की तैयारी, ड्राफ्ट जारी; 30 दिन में दे सकेंगे सुझाव और आपत्ति फ्लाइट में कुल 180 यात्री सवार थे, जिनमें 100 से अधिक इजरायली नागरिक…
बिलासपुर: सार्वजनिक सड़कों पर खतरनाक तरीके से बाइक स्टंट करने, रेसिंग और हाईवे पर बर्थडे सेलिब्रेशन जैसी घटनाओं को लेकर बिलासपुर हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस कृष्ण राम महापात्र और जस्टिस संतोष शर्मा की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार को ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए विशिष्ट दिशा-निर्देश तैयार करने को कहा है। LPG सब्सिडी, फ्री बस यात्रा और पेट्रोल-डीजल से जुड़े नियमों में बदलाव, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम मीडिया रिपोर्ट के आधार पर स्वतः संज्ञान यह मामला मीडिया में प्रकाशित खबर के आधार पर हाई कोर्ट द्वारा स्वतः संज्ञान से…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोलाहल नियंत्रण को लेकर नया कानून लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य शासन के गृह विभाग की ड्राफ्ट कमेटी ने छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण विधेयक, 2026 का प्रारंभिक प्रारूप तैयार किया है। अब प्रस्तावित विधेयक को लेकर आम नागरिकों, विषय विशेषज्ञों, संस्थाओं और अन्य संबंधित हितधारकों से सुझाव एवं आपत्तियां मांगी गई हैं। गृह विभाग की ड्राफ्ट कमेटी ने मौजूदा कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985 में आवश्यक बदलावों को ध्यान में रखते हुए नए विधेयक का प्रारूप तैयार किया है। सरकार ने नागरिकों की राय लेने के लिए प्रस्तावित विधेयक का ड्राफ्ट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं…
CG Train Cancelled: अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक नवीनीकरण का काम किया जाएगा। इसके लिए मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। यह कार्य 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक निर्धारित तिथियों में चलेगा। ट्रैक मेंटेनेंस के चलते कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। रेलवे ने 6 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों पर रद्द करने का निर्णय लिया है। वहीं, 2 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। ऐसे में यात्रियों को…
नई दिल्ली : अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही देश में आम लोगों से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव होने जा रहा है। 1 अक्टूबर 2026 से LPG सब्सिडी, दिल्ली में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा, पेट्रोल-डीजल और CNG की बिक्री, बैंक की बल्क FD, जन्म-मृत्यु पंजीकरण और NRI प्रॉपर्टी से जुड़े टैक्स नियमों में बदलाव लागू होंगे। इनमें से कुछ नियमों का सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की सुविधाओं पर पड़ सकता है। ऐसे में नए नियमों की जानकारी होना जरूरी है। आइए जानते हैं 1 अक्टूबर से कौन-कौन से बड़े बदलाव होने जा रहे…
नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली है। दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिला है। दिल्ली-NCR में फिलहाल आसमान साफ रहने और अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना कम रहने का अनुमान है। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच बारिश की गतिविधियां कम…
CG Rajyotsav 2026: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 को खास बनाने के लिए इस बार नवा रायपुर में भारतीय वायुसेना का शानदार एयर शो आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर 2 नवंबर 2026 को होने वाले इस कार्यक्रम में वायुसेना की प्रसिद्ध ‘सारंग’ हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम छह हेलीकॉप्टरों के साथ एयरोबेटिक प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा वायुसेना के तीन अन्य हेलीकॉप्टर भी अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना की ‘आकाशगंगा’ पैराशूट डिस्प्ले टीम भी शामिल होगी। प्रशिक्षित पैराट्रूपर्स आसमान से छलांग लगाकर पैराशूट के जरिए रोमांचक प्रदर्शन करेंगे। इस पूरे आयोजन में वायुसेना के 100 से…
नई दिल्ली: अगर आप चिप्स, बिस्किट, नमकीन या सॉफ्ट ड्रिंक जैसे पैकेज्ड फूड का सेवन करते हैं और साथ ही अपनी सेहत को लेकर भी सतर्क रहते हैं, तो आने वाले समय में खरीदारी के दौरान इन उत्पादों की पहचान करना आसान हो सकता है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) पैकेज्ड फूड की लेबलिंग व्यवस्था में बदलाव की तैयारी कर रहा है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत ऐसे पैकेज्ड खाद्य पदार्थों के फ्रंट पैकेज पर लाल रंग का षट्कोणीय चेतावनी लेबल लगाने का प्रावधान किया जा सकता है, जिनमें तय सीमा से अधिक चीनी, संतृप्त वसा या नमक मौजूद…
Government Recruitment Rules: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए हाल के वर्षों में कई राज्यों ने उम्र सीमा को लेकर राहत दी है। आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल और तेलंगाना में अलग-अलग सरकारी भर्तियों के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ाई गई है। इसका सीधा फायदा उन उम्मीदवारों को मिल सकता है, जो पहले निर्धारित उम्र सीमा पार कर चुके थे, लेकिन शैक्षणिक योग्यता समेत अन्य पात्रता पूरी करते हैं। हालांकि, उम्र सीमा में यह बदलाव सभी सरकारी नौकरियों पर एक समान लागू नहीं होता। पद, भर्ती नियम, कैटेगरी और संबंधित भर्ती एजेंसी के आधार पर नियम…

