BSP Scrap Theft Case: भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से जुड़े स्क्रैप चोरी मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी। विधायक रिकेश सेन की शिकायत और मामले की केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग के बीच गृह मंत्रालय की ओर से राजपत्र अधिसूचना जारी की गई है। इसके साथ ही मामले की जांच CBI को सौंपे जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। यह प्रकरण पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में दर्ज है। Chhattisgarh High Court: पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत, पति पहुंचा हाईकोर्ट; तलाक की मांग पर कोर्ट ने सुनाया फैसला 26 मई को फैक्ट्री…
Author: News Ghanti
Chhattisgarh High Court: वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के उस आदेश को निरस्त कर दिया है, जिसमें पति के पक्ष में तलाक की डिक्री मंजूर की गई थी। पति ने पत्नी पर वैवाहिक क्रूरता और परित्याग का आरोप लगाते हुए तलाक की मांग की थी। सुनवाई के दौरान पति की ओर से यह भी तर्क दिया गया कि पत्नी करवा चौथ का व्रत बीच में ही तोड़ देती थी और कहती थी कि जब उसे साथ नहीं रहना है तो व्रत रखने का क्या फायदा। जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू और जस्टिस सचिन सिंह…
नई दिल्ली: दिल्ली के घरों से कूड़ा उठाने के बदले एक बार फिर यूजर चार्ज लिया जा सकता है। म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफ दिल्ली (MCD) ने कूड़ा उठाने के लिए यूजर फीस की समीक्षा और नई व्यवस्था तैयार करने के लिए एक कमेटी गठित की है। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि लोगों से कितना शुल्क लिया जाएगा और इसे तय करने का आधार क्या होगा। चर्चा में 50 से 200 रुपये तक मासिक शुल्क का विकल्प बताया जा रहा है। MCD के एक अधिकारी के मुताबिक, एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी में एनवायरनमेंट मैनेजमेंट…
New Rules from 1 October: अक्टूबर 2026 की शुरुआत के साथ आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इनमें घरेलू LPG सिलेंडर की सब्सिडी, UPI से कारोबारियों के भुगतान, NRI से प्रॉपर्टी खरीदने की टैक्स प्रक्रिया, दिल्ली में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा और ESIC के दायरे से जुड़े बदलाव शामिल हैं। इसके अलावा बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल भी अक्टूबर में बैंकिंग सेवाओं को प्रभावित कर सकती है। Weather update: दिल्ली में चढ़ेगा पारा, 33 डिग्री तक पहुंचने के आसार; देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट LPG सब्सिडी…
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है। यूपी में बारिश की गतिविधियों में कमी आई है, वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, मंगलवार से दिल्ली के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने राजधानी में तापमान बढ़ने और मौसम के गर्म व शुष्क होने का अनुमान जताया है। ‘वो अदनान सामी है…’, Samay Raina के शो में पाकिस्तानी जासूस वाले जोक पर Adnan Sami का पलटवार, बोले- ‘पहले…
कॉमेडियन समय रैना के चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान पैनल में मौजूद कॉमेडियन कुल्लू ने ऐसा मजाक किया, जिसमें सिंगर अदनान सामी का नाम आ गया। अब अदनान सामी ने भी इस वीडियो पर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। एशियन गेम्स में टीम इंडिया की बिना मैच खेले सेमीफाइनल में एंट्री, पाकिस्तान ने भी बनाई जगह आयुष्मान ने बताई ‘उड़ता तीर’ की कहानी शो…
ITBP Recruitment 2026: इंडो-तिब्बती बॉर्डर पुलिस (ITBP) ने हेड कॉन्स्टेबल (मोटर मैकेनिक) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए खाली पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 27 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। जो अभ्यर्थी आईटीबीपी में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। एशियन गेम्स में टीम इंडिया की बिना मैच खेले सेमीफाइनल में एंट्री, पाकिस्तान ने भी बनाई जगह ITBP हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए…
Health News: बच्चों की सेहत को लेकर माता-पिता हर छोटी-बड़ी बात पर नजर रखते हैं, लेकिन आंखों में दिखाई देने वाले कुछ असामान्य संकेतों को सामान्य समझना भारी पड़ सकता है। खासतौर पर अगर छोटे बच्चे की आंख की पुतली में सफेद चमक या निशान दिखाई दे, तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के पूर्वी भूमध्यसागरीय क्षेत्रीय कार्यालय ने बच्चों में होने वाले आंख के कैंसर रेटिनोब्लास्टोमा को लेकर लोगों को सतर्क किया है। एशियन गेम्स में टीम इंडिया की बिना मैच खेले सेमीफाइनल में एंट्री, पाकिस्तान ने भी बनाई…
नई दिल्ली: त्योहारी सीजन में अगर आप घर के लिए नया AC, TV, फ्रिज या वॉशिंग मशीन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपका बजट बढ़ सकता है। 1 अक्टूबर से कई कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंस कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में इजाफा करने की तैयारी में हैं। सबसे ज्यादा असर AC की कीमतों पर पड़ने की संभावना है। इसकी कीमत करीब 5 से 8 फीसदी तक बढ़ सकती है। वहीं TV, फ्रिज और वॉशिंग मशीन की कीमतों में भी 3 से 4 फीसदी तक बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति से…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में नर्सिंग संवर्ग के ग्रेड पे की मांग को लेकर नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि यदि दीपावली से पहले ग्रेड पे संबंधी प्रस्ताव लागू नहीं किया गया, तो 18 नवंबर से प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। आंदोलन की शुरुआत से पहले संगठन की ओर से अलग-अलग जिलों में सांकेतिक प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कोरबा, अंबिकापुर और महासमुंद में नर्सिंग कर्मचारियों ने दो घंटे तक प्रदर्शन कर अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाया। वहीं आने वाले दिनों में जगदलपुर, कांकेर और राजनांदगांव में भी सांकेतिक…

