Asha Bhosle: सुरो की मल्लिका आशा भोसले भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं रहीं लेकिन अपनी आवाज के जरिए वे हमेशा अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करेगी। उनकी गायिकी का अब छत्तीसगढ़ से सीधा नाता जुड़ चुका है।
Asha Bhosle: सुरो की मल्लिका आशा भोसले भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं रहीं लेकिन अपनी आवाज के जरिए वे हमेशा अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करेगी। उनकी गायिकी का अब छत्तीसगढ़ से सीधा नाता जुड़ चुका है।
दरअसल, छत्तीसगढ़ में बनी हिंदी फिल्म ‘भक्त मां कर्मा’ के भजन जगन्नाथ स्वामी दरस दिखाओ को उन्होंने अपनी सुमधुर आवाज दी है। संगीतकार डीपी विश्वकर्मा हैं। निर्माता अजय खांडेकर ने बातचीत में बताया, कहानी में कर्मा माता के वृद्धावस्था वाले हिस्से के लिए एक ऐसी आवाज की जरूरत थी जिसमें उम्र का एहसास भी हो और सुरों की खनक भी बनी रहे। इस जरूरत को केवल आशाजी की आवाज ही पूरा कर सकती थी।
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव का असर रेल पटरियों तक, वोटरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान
खास बात यह रही कि जब हमने गाने की रिकॉर्डिंग करवाई उस समय उनकी उम्र 84 साल थी, लेकिन रिकॉर्डिंग के दौरान उनकी आवाज में वही पुरानी चमक और मजबूती सुनाई दी। मुंबई के पंचम स्टूडियो में इस गीत की रिकॉर्डिंग हुई, जहां बेहद सहज माहौल में महज डेढ़ घंटे में गाना पूरा कर लिया गया। रिकॉर्डिंग के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आई और आशाजी का पूरा सहयोग मिला।
🧑💼 Editor: News Ghanti
🏠 Address: 77/1, Nehru Nagar East, Near Shivaji Chowk, Bhilai – 490020
📧 Email: newsghanti2023@gmail.com
📱 Mobile: +91-9425242021
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।
News Ghanti Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
