SI Recruitment Re Exam: राजस्थान में SI भर्ती की पुनः परीक्षा 20 सितंबर को, RPSC ने परीक्षा व्यवस्था में किए बड़े बदलाव
प्रदेश में तीन महीनों के दौरान ईट राइट कैंपस और हाइजीन रेटिंग के क्षेत्र में काफी काम हुआ है। ईट राइट कैंपस प्रमाणन के तहत जिला अस्पताल कांकेर, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, जशपुर, मुंगेली, राजनांदगांव और बीजापुर को ‘ईट राइट’ टैग मिला है। इसके अलावा, दुर्ग के एसएसआईएमएस अस्पताल को भी यह प्रमाणन प्राप्त हुआ है। खैरागढ़ के तीन प्रतिष्ठानों को हाइजीन रेटिंग मिलने से तय मानकों का पालन सुनिश्चित होगा। साथ ही, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में ईट राइट क्लीन स्ट्रीट फूड हब, ईट राइट क्लीन फ्रूट एंड वेजिटेबल मार्केट और ईट राइट स्कूल की प्रमाणन प्रक्रिया चल रही है।
खाद्य सुरक्षा मानकों और बेहतर खाद्य प्रबंधन को लेकर विभिन्न जिलों में फोस्टैक प्रशिक्षण भी आयोजित किए जा रहे हैं। बलरामपुर, कोरबा, महासमुंद, कोरिया, धमतरी, सरगुजा, मनेंद्रगढ़ और रायपुर सहित अन्य जिलों में खाद्य कारोबारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। बाकी जिलों में भी यह प्रक्रिया जारी है। एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। विभिन्न स्थानों से लिए गए नमूनों की जांच के बाद अब तक करीब 1500 किलोग्राम एनालॉग पनीर नष्ट कराया गया है। लैब जांच में खाद्य सामग्री अमानक या असुरक्षित पाए जाने पर कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।