Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में पहले से चिह्नित 13 प्रदूषण हॉट स्पाट लोगों की सेहत बिगाड़ रहे हैं। पहचान होने और तमाम कवायद के बावजूद यहां पर प्रदूषण का स्तर दिल्ली के औसत से ज्यादा रह रहा है। शुक्रवार को भी 13 में से 7 हॉट स्पॉट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के पार यानी गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। इस दौरान सिर्फ एक हॉट स्पॉट ओखला ही ऐसा रहा, जहां पर प्रदूषण का स्तर दिल्ली के औसत से कम रहा। दिल्ली में प्रदूषण की रोकथाम के लिए वर्ष 2018 में 13 स्थानों की पहचान प्रदूषण के हॉट स्पॉट के रूप में की गई थी।


