Rajasthan Census 2027 : भारत सरकार की आगामी जनगणना-2027 को लेकर राजस्थान में तैयारियां तेज हो गई हैं। देश में पहली बार आधुनिक और डिजिटल जनगणना की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए स्व-गणना की व्यवस्था लागू की है। राजस्थान में इसका आगाज 1 मई 2026 से होगा। इस महायज्ञ में प्रदेश को सिरमौर बनाने और डिजिटल भागीदारी का नया कीर्तिमान रचने के लिए शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है।
यह रहेगा प्रदेश में जनगणना का कार्यक्रम
- – आम नागरिक 1 मई 2026 से 15 मई 2026 तक डिजिटल माध्यम से अपनी और अपने परिवार की गणना खुद कर सकेंगे।
- – जो लोग स्व-गणना नहीं करेंगे या सत्यापन के लिए, प्रगणकों की ओर से 16 मई से 14 जून तक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा।


