महाराष्ट्र सरकार की टीम करेगी छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण, 18-19 जून को आएगा विधायकों का दल
क्या करें?
इसे लेकर हाल ही में उपभोक्ता मामलों के विभाग ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट शेयर की है. अपनी इस पोस्ट में विभाग ने बताया, इस तरह की स्थिति के लिए राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन मौजूद है, जहां आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और मदद पा सकते हैं.
किन मामलों में कर सकते हैं शिकायत?
अगर आपको ऑनलाइन खरीदा गया सामान डैमेज मिला है, गलत प्रोडक्ट डिलीवर हुआ है, रिफंड नहीं मिल रहा है, एक्सचेंज में दिक्कत आ रही है या कस्टमर केयर आपकी शिकायत का जवाब नहीं दे रहा है, तो आप राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1915 से संपर्क कर सकते हैं. इस नंबर पर कॉल करके आप अपनी समस्या बता सकते हैं और आगे के प्रोसेस के बारे में जानकारी ले सकते हैं. हेल्पलाइन आपकी शिकायत को संबंधित कंपनी तक पहुंचाने और समाधान में मदद करती है.
WhatsApp और NCH App से भी दर्ज कर सकते हैं शिकायत
आप WhatsApp या NCH App के जरिए भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए दिए गए QR कोड को स्कैन कर संबंधित प्लेटफॉर्म पर पहुंचा जा सकता है और जरूरी जानकारी भरकर शिकायत भेजी जा सकती है.
CG News : नक्सल विरोधी अभियानों के हीरो सुंदरराज पी को बड़ी जिम्मेदारी, NIA में बने IG
शिकायत करते समय इन बातों का रखें ध्यान
शिकायत दर्ज करते समय ऑर्डर नंबर, खरीदारी की रसीद, भुगतान का प्रमाण और खराब प्रोडक्ट की तस्वीरें अपने पास रखें. इससे आपकी शिकायत का निपटारा करने में आसानी होती है और प्रोसेस तेज हो सकता है.