Sakti Vedanta Power Plant Boiler Blast : एसपी-कलेक्टर मौके पर पहुंचे, 17 मृतकों की शिनाख्त हुई
गलत खान-पान की वजह से कई बड़े जोखिम होते हैं, जिसमें हार्ट की बीमारी, चयापचय संबंधी समस्याएं, यहां तक कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां भी शामिल हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉक्टर जेरेमी लंदन ने एक वीडियो शेयर किया है। डॉक्टर ने इसमें कुछ बातों पर जोर देते हुए बताया है कि रोजमर्रा की ऐसी कई खाने-पीने वाली चीजें हैं जिन पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको इन चीजों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनसे लंबे समय में आपकी उम्र कम होती है।
Vedanta Power Plant Investigation: बॉयलर यूनिट विस्फोट की जांच तेज, SDM डभरा 30 दिनों में सौंपेंगे रिपोर्ट, सच्चाई जल्द आएगी सामने
इन 4 चीजों से कम होती है उम्र
शराब- पूरी दुनिया में बड़ी संख्या में लोग एल्कोहल का सेवन करते हैं। इसे आम और व्यापक रूप से स्वीकृत कर लिया गया है, लेकिन ये सेहत के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक है। आपको इस आदत को खत्म कर देना चाहिए या इसे एकदम कंट्रोल कर लेना चाहिए।
प्रोसेस्ड मीट- खाने में हॉट डॉग और डेली मीट जैसी चीजें सुविधाजनक चीजों को लोग शामिल करते हैं, लेकिन नियमित रूप से इनका सेवन करना सेहत के लिए ठीक नहीं है।
मीठे पेय पदार्थ- डॉक्टर लंदन ने बताया कि मीठे ड्रिंक सेहत के लिए जहर से कम नहीं हैं। इनमें सिर्फ कैलोरी होती है और इनसे कभी पेट भरा हुआ महसूस नहीं होता। इसी वजह से बिना सोचे-समझे इनका अधिक सेवन करना आसान हो जाता है।
सैचुरेटेड फैट- खाने में सैचुरेटेड फैट वाली चीजें जैसे हाई फैट वाला मांस, मक्खन और फुल फैट वाले डेयरी उत्पादों को खाने से बचना चाहिए। ये फैट सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होता है।
आपको एक हेल्दी और बैलेंस डाइट लेनी है। ऐसा नहीं है कि जिंदगी में कभी इस तरह की चीजों का सेवन नहीं करना है, लेकिन इन चीजों को अपने पोषण का मुख्य हिस्सा न बनाएं। इन चीजों को अपने रोजाना के खाने की थाली में शामिल न करें।