Naxalite surrender In Rajnandgaon : बस्तर के रावघाट एरिया कमेटी मेंबर माओवादी उर्मिला उर्फ टेटकी (28) ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला मुख्यालय में आत्समर्पण किया है। बुधवार की शाम वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। गुरुवार को पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उसका विधिवत आत्मसमर्पण कराया जाएगा। उर्मिला मूलत: मानपुर ब्लॉक के मुंजाल गांव की रहने वाली है।


