Rajasthan News: असम के जोरहाट में हुए वायु सेना के विमान हादसे ने डीडवाना के एक परिवार को हमेशा के लिए तोड़ दिया है। इस हादसे में जिले के पांचोता गांव निवासी अग्निवीर खेमाराम कुमावत शहीद हो गए हैं। खबर सुनते ही गांव में सन्नाटा पसर गया है।
Rajasthan News: असम के जोरहाट में हुए वायु सेना के विमान हादसे ने डीडवाना के एक परिवार को हमेशा के लिए तोड़ दिया है। इस हादसे में जिले के पांचोता गांव निवासी अग्निवीर खेमाराम कुमावत शहीद हो गए हैं। खबर सुनते ही गांव में सन्नाटा पसर गया है।
खेमाराम कुमावत महज 25 साल के थे। दिसंबर 2022 में उन्होंने अग्निवीर के तौर पर सेना जॉइन की थी। उनके ममेरे भाई महेश कुमावत ने बताया कि घर पर खेमाराम की शादी की चर्चा चल रही थी। खुशियों का माहौल था। लेकिन एक फोन कॉल ने सब कुछ छीन लिया। कुछ ही समय में कार्यकाल भी पूरा होने वाला था।
भारतीय वायु सेना का एएन-32 विमान शनिवार सुबह करीब 10 बजे रूटीन उड़ान पर था। अचानक ये क्रैश हो गया। इस हादसे में वायु सेना के 5 बहादुर जवान शहीद हो गए हैं। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर खेमाराम कुमावत और अग्निवीर दानिश आलम शामिल हैं।
वायु सेना का एएन-32 विमान पहले भी कई बार चर्चा में रहा है। साल 2019 में भी जोरहाट से उड़ा ऐसा ही एक विमान अरुणाचल प्रदेश में लापता हो गया था। तब उसमें सवार 13 जवानों की जान गई थी। वहीं, 2016 में भी चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जा रहा विमान बंगाल की खाड़ी में गायब हो गया था। एएन-32 विमानों के साथ हुए इन हादसों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।
🧑💼 Editor: News Ghanti
🏠 Address: 77/1, Nehru Nagar East, Near Shivaji Chowk, Bhilai – 490020
📧 Email: newsghanti2023@gmail.com
📱 Mobile: +91-9425242021
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।
News Ghanti Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
