Rajasthan News : राजस्थान के दवा बाजार से एक बड़ी और डराने वाली खबर सामने आ रही है। राज्य के ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने जांच के बाद 7 अलग-अलग कंपनियों की दवाओं को अमानक यानी पाया है। बड़ी बात यह है कि इन दवाओं में बच्चों को दी जाने वाली खांसी की सिरप और गंभीर इंफेक्शन को खत्म करने वाली एंटीबायोटिक्स भी शामिल हैं।
दरअसल, राजस्थान के ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक जी ने बताया कि विभाग की टीम ने 1 से 15 अप्रैल के बीच राज्य के अलग-अलग इलाकों से दवाओं के सैंपल लिए थे। जब इन सैंपल्स की लैब रिपोर्ट आई, तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए। कुल 7 दवाइयां ऐसी मिलीं जो मानकों पर खरी नहीं उतरीं। गौरतलब है कि इनमें से कुछ दवाइयां भिवाड़ी, हिमाचल और हरिद्वार की बड़ी फैक्ट्रियों में बनी हैं।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।