Rajasthan New Rail Track: राजस्थान को मिलेगी नई रेल सौगात! खाटूश्यामजी समेत 5 रेल प्रोजेक्ट्स जल्द होंगे तेज
आम लोगों और दुकानदारों के लिए क्या है खास?
जयपुर के एमआई रोड से लेकर जोधपुर के घंटाघर और उदयपुर के बाजारों तक, अब देर रात तक रौनक देखने को मिलेगी। हालांकि, यह छूट सिर्फ उन्हीं दुकानों को मिलेगी जो नियमों का पालन करेंगी। सरकार ने साफ कर दिया है कि व्यापार में सहूलियत तो दी जा रही है, लेकिन कर्मचारियों का हक मारना किसी को भारी पड़ेगा।
क्या हैं नए नियम और शर्तें?
सरकार ने बाजारों को तो खोल दिया है, लेकिन काम करने वालों की सेहत और सुरक्षा का भी ध्यान रखा है। हर कर्मचारी को हफ्ते में एक दिन की अनिवार्य छुट्टी देनी होगी। किसी भी कर्मचारी से दिन में 10 घंटे और हफ्ते में 48 घंटे से ज्यादा काम नहीं लिया जा सकेगा। अगर तय समय से ज्यादा काम कराया जाता है, तो मालिक को अलग से पैसा (ओवरटाइम) देना होगा। अगर किसी दुकान ने इन नियमों को तोड़ा, तो उसका रजिस्ट्रेशन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा।
ट्रंप की ईरान को नई चेतावनी: ‘हमला फिर करेंगे’, तेहरान से तुरंत यह काम रोकने को कहा
शराब दुकानों और नाइट क्लबों पर सस्पेंस
इस फैसले के बाद से ही पूरे प्रदेश में एक चर्चा जोरों पर है। लोग ये पूछ रहे हैं कि क्या शराब की दुकानें और नाइट क्लब भी अब पूरी रात खुले रहेंगे? फिलहाल, आबकारी विभाग ने इस पर चुप्पी साधे रखी है। सूत्रों की मानें तो अभी इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है। अभी सरकार का पूरा फोकस सिर्फ सामान्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों और मॉल को लेकर है। कुल मिलाकर, सरकार का यह कदम राजस्थान की नाइट लाइफ और इकोनॉमी को बदलने वाला साबित हो सकता है। अब देखना होगा कि शहरों की सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन रात भर के लिए कैसे संभालता है।