CGPSC ADPO Exam: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने गृह विभाग के अंतर्गत आयोजित सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा-2026 के मॉडल उत्तर जारी कर दिए हैं। आयोग ने 28 सितंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मॉडल आंसर की अपलोड की है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपने प्रश्नपत्र के उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और किसी उत्तर को लेकर आपत्ति होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति से पूछा- क्या अमेरिका से हथियार खरीदोगे? बयान ने खींचा दुनिया का ध्यान अभ्यर्थी 7 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से…
Author: News Ghanti
CG Teacher Promotion: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में खेल और शारीरिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती और पदोन्नति नियमों में बदलाव किया है। अब निर्धारित शैक्षणिक और खेल संबंधी योग्यता रखने वाले प्राथमिक स्कूलों के सहायक शिक्षक, पांच वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद पदोन्नति के जरिए व्यायाम शिक्षक के पद पर नियुक्त हो सकेंगे। इसके लिए विभाग ने व्यायाम शिक्षक, पीटीआई और सहायक कोच के भर्ती नियमों में संशोधन किया है। विभाग द्वारा 13 फरवरी 2026 को जारी मूल भर्ती नियमों में संशोधन करते हुए व्यायाम शिक्षक के पद को तृतीय श्रेणी…
चेहरे पर आत्मविश्वास, आंखों में खुशी और कंधे पर IPS का बैज… खाकी वर्दी में नजर आई पी. अमीक्षा पहली नजर में किसी युवा महिला पुलिस अधिकारी जैसी दिखती है। लेकिन इस तस्वीर के पीछे एक छोटी बच्ची का सपना और पिता का प्यार छिपा है। यह खास पल तेलंगाना के बेगमपेट पुलिस थाने का है, जहां SHO पद पर तैनात पी. सैदुलु ने अपनी बेटी को पुलिस की वर्दी पहनाकर उसके सपने को एक दिन के लिए हकीकत में बदल दिया। पी. सैदुलु तेलंगाना पुलिस में बेगमपेट थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) हैं। उनकी बेटी अमीक्षा बचपन से…
Aaj ka rashifal 29 September 2026: 29 सितंबर के दिन मंगलवार है। ग्रह- नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार को बजरंगबली की पूजा करने से डर, भय, रोग, कष्ट, आदि दूर होते हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 29 सितंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 29 सितंबर को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बेबाक बयानों और अलग अंदाज के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से सीधे पूछ लिया था कि क्या वह अमेरिका से हथियार खरीदने में रुचि रखते हैं। यह जानकारी चीन में अमेरिकी राजदूत डेविड परड्यू ने दी है। एशियन गेम्स में टीम इंडिया की बिना मैच खेले सेमीफाइनल में एंट्री, पाकिस्तान ने भी बनाई जगह ताइवान को हथियार बिक्री पर ट्रंप ने दी सफाई डेविड परड्यू के अनुसार, ट्रंप ने शी जिनपिंग के…
टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। खास बात यह है कि भारतीय टीम को अगले दौर में पहुंचने के लिए मैदान पर उतरना ही नहीं पड़ा। पाकिस्तान की टीम भी इसी तरह बिना मैच खेले अंतिम चार में पहुंच गई है। हालांकि, सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत नहीं होगी। दरअसल, भारत और पाकिस्तान दोनों को रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली थी। लेकिन बारिश के कारण दोनों टीमों के क्वार्टर फाइनल मुकाबले रद्द हो गए, जिसके बाद बेहतर रैंकिंग वाली टीमों को सेमीफाइनल…
जयपुर : राजस्थान में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) एवं हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स (HoFF) के अगले प्रमुख के चयन के लिए 24 सितंबर 2026 को प्रस्तावित विशेष चयन समिति की बैठक स्थगित कर दी गई। कार्मिक विभाग ने 23 सितंबर को जारी आदेश में बैठक टालने के लिए ‘अपरिहार्य कारणों’ का हवाला दिया है। सरकार ने अभी बैठक की नई तारीख घोषित नहीं की है। यह बैठक मौजूदा PCCF (HoFF) अरिजीत बनर्जी के उत्तराधिकारी के चयन के लिए प्रस्तावित थी। बनर्जी अक्टूबर के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। चयन प्रक्रिया में वरिष्ठ भारतीय वन सेवा अधिकारियों के नाम चर्चा…
नई दिल्ली : सर्दियों के दौरान प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली में निर्माण गतिविधियों, पार्किंग शुल्क, सरकारी कार्यालयों के समय और वर्क फ्रॉम होम से जुड़े कई उपाय लागू किए जाने की तैयारी है। दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियां सर्दियों में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए अलग-अलग स्तरों पर कदम उठा रही हैं। दिल्ली सरकार के मौजूदा प्रदूषण नियंत्रण उपायों में निर्माण एवं धूल नियंत्रण, पार्किंग शुल्क और कार्यालयों से जुड़े प्रावधान शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में बारिश के चलते टली तिमाही परीक्षा अब कब होगी? DPI ने सभी DEO को जारी किए स्पष्ट निर्देश निर्माण और डिमोलिशन गतिविधियों…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और कई इलाकों में जलभराव के चलते 26 सितंबर 2026 को घोषित स्कूल अवकाश का असर तिमाही परीक्षाओं पर भी पड़ा। इस दिन निर्धारित कार्यक्रम के तहत होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा। अब लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने इन स्थगित परीक्षाओं को लेकर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। DPI ने स्पष्ट किया है कि 26 सितंबर को अवकाश के कारण स्थगित हुई तिमाही परीक्षाएं रद्द नहीं की जाएंगी। इन परीक्षाओं का आयोजन बाद में नई तारीख निर्धारित कर किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच परीक्षा…
Ganesh Jhanki 2026: राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन की पारंपरिक झांकी आज रात 9 बजे शारदा चौक से शुरू होगी। झांकी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और पार्किंग की व्यापक व्यवस्था की है। पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद रायपुर में यह पहली गणेश विसर्जन झांकी होगी। झांकी के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है। झांकी रूट के अलावा शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी पेट्रोलिंग पार्टियां सक्रिय रहेंगी। निगरानी के लिए वॉच टॉवर के…

