हेल्थ अलर्ट! आपके घर में मौजूद हो सकती हैं ये 7 खतरनाक दवाइयां, खांसी और इंफेक्शन के सिरप अमानक, देखें पूरी लिस्ट
23 अप्रैल को खुलेगा किस्मत का पिटारा
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स ने युवाओं को स्टेडियम तक लाने के लिए यह स्पेशल स्टूडेंट टिकट स्कीम लॉन्च की है। गौरतलब है कि यह बिक्री ऑनलाइन नहीं, बल्कि ऑफलाइन होगी। टिकटों की बिक्री 23 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी। जानकारी के अनुसार जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम के वेस्ट गेट पर स्थित निर्धारित बॉक्स ऑफिस काउंटर से टिकट मिलेंगे।
साथ लाना न भूलें ये डॉक्यूमेंट
बता दें कि इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होगा। ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, टिकट खरीदते समय छात्र को अपना वैध स्कूल या कॉलेज आईडी कार्ड (ID Card) दिखाना अनिवार्य होगा। खास बात यह है कि एक आईडी पर केवल एक ही टिकट मिलेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्रों को मौका मिल सके।
Delhi Heatwave Alert: दिल्ली में हीटवेव का कहर, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी, आउटडोर गतिविधियों पर रोक
SMS स्टेडियम में होने वाले मैचों का शेड्यूल
- 25 अप्रैल: RR बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
- 1 मई: RR बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC)
- 9 मई: RR बनाम गुजरात टाइटंस (GT)
- 19 मई: RR बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
जो छात्र ऑफलाइन नहीं जा सकते, वे District by Zomato ऐप पर जाकर ऑनलाइन टिकट भी बुक कर सकते हैं।