दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन जारी है। बीते कई दिनों से प्रदर्शन के दौरान हिंसा की खबरें भी सामने आ रही हैं जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी घायल हो रहे हैं। बुधवार की रात पुलिसवालों पर फिर से हमला किया गया जिसमें दो एसीपी और दो इंस्पेक्टर सहित कई पुलिसवाले घायल हो गए हैं। हिंसा की इन खबरों को देखते हुए अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी (DMRC) ने भी सुरक्षा को लेकर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। DMRC ने जानकारी दी है कि गुरुवार को दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे।


