Pre BEd Entrance Exam Rules: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा 11 जून को प्री बीएड एवं बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक आयोजित होगी। प्री बीएड प्रवेश परीक्षा जिले के 20 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी, जिसमें 6 हजार 982 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 2 हजार 124 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस प्रकार दोनों परीक्षाओं में कुल 9 हजार 106 अभ्यर्थी शामिल होंगे। व्यापमं ने परीक्षार्थियों के लिए सख्त नियम बनाए हैं, जिसका पालन हर अभ्यर्थी को करना होगा।


